लखनऊ, जून 3 -- केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि पैसे लेकर मरीज को जल्द दिखाया जा रहा था। पता चला कि आरोपित संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। केजीएमयू प्रशासन ने जांच कराने का दावा किया है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मरीज को जल्द दिखाने की बात कही। आरोप है कि मरीज से आरोपित ने 200 रुपये मांगे। परिवारीजन राजी हो गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीमारदार व जल्द दिखाने वाले का वादा करने वाले में कहासुनी होने लगी। तीमारदारों ने ओपीडी में जल्द दिखाने के एवज में घूस मांगने से संबधित वीडियो उनके पास होने का दावा किया है। हंगामे की सूचना पर कई और कर्मचारी एकत्र हो गए। किसी तरह मामला शांत कराया। केजीएमयू प्रशासन ने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.