मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- बुढ़ाना थाना क्षेत्र में समझौता कराने की एवज में पैसा मांगने पर शिकायत पर एसएसपी ने परासौली चौकी इंचार्ज व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी थी। एसपी देहात की रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। कुछ दिन पूर्व परासौली चौकी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से विवाद की सूचना मिली थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायत मिली कि समझौता नामे को मानने के लिए पुलिस द्वारा पैसों की डिमांड की जा रही है। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच एसपी देहात आदित्य बंसल को सौंपी थी। एसपी देहात ने गुरुवार को जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसपी देहात की रिपोर्ट में परासौली चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.