वाराणसी, नवम्बर 13 -- पिंडरा, संवाद। फूलपुर बाजार में एक साइबर संचालक से टेलीग्राम ऐप के जरिए 35 लाख रुपये साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। फूलपुर पुलिस को दिए गए तहरीर में फूलपुर बाजार निवासी दीपक कुमार जायसवाल ने पूरी कहानी बताई है। वह बाजार में ही साइबर कैफे संचालित करता है। पैसा दोगुना के लालच में भिन्न भिन्न खाते से कई बार में 35 लाख गंवा बैठा। दीपक ने बताया कि शुरू में छोटी राशि लगाई थी, तो वापस कर देता था। धीरे धीरे वह उसके लालच में फंसता गया और उधारी एवं ब्याज पर रुपए लेकर लगा दिया। लेकिन रुपया नहीं मिला। दीपक ने बताया कि फ्लेक्स मूवी कम्पनी के लिंक को टच करते ही उसके पैसे कट जाया करते थे। ये मैसेज उसको टेलीग्राम पर आते थे। उसकी यह राशि अप्रैल 24 से अप्रैल 25 तक कटती रही। जब ठगी होने वाला अंदेशा हुआ तो वह जिसकी सूचना पहले आनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.