सासाराम, मार्च 30 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नीमा गांव में पैसे के लेन देन में दो सहोदर भाई आपस में भिड़ गये, जिसमें छोटा भाई व उसकी पत्नी जख्मी हो गयी। मामले को लेकर दोनों भाइयों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि नीमा निवासी राम अवध सिंह अपने बड़े भाई अवधेश सिंह से अपनी पुत्री की शादी में पैसे लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद बड़े भाई ने पैसा वापस करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें राम अवध सिंह व उसकी पत्नी फूलवंती देवी जख्मी हो गयीं। जिसका इलाज पुलिस द्वारा पीएचसी में कराया गया। मामले को लेकर राम अवध सिंह ने अवधेश सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं अवधेश सिंह ने भी राम अवध सिंह के विरुद्ध प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.