संवाददाता, सितम्बर 29 -- यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अनूपशहर पुलिस ने सिद्धार्थ चंद्रा हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने सिद्धार्थ का पैसा हड़पने की चाह में तीनों आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 21 सितंबर को सिद्धार्थ की हत्या की गई, जबकि उसका शव 24 सितंबर को जहांगीराबाद- दौलतपुर मार्ग पर बरामद हुआ था। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को अनूपशहर क्षेत्र में जहांगीराबाद-दौलतपुर रोड पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त सिद्धार्थ चन्द्रा पुत्र त्रिलोकी चन्द्रा निवासी जसोदिया एन्कलेव फतेहबाद रोड थाना ताजगंज (आगरा) हाल निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। मृतक के भाई आशीष चन्द्रा की तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.