रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के हटिया की रहने वाली नीतू राम सिंकू को राशि वापस करने के नाम पर उनसे 63 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में नीतू राम ने सोमवार को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीतू राम ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और गूगल इंडिया डिजिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उनके फोन पे से तीन बार में 48 सौ रुपए कट गया। इसी क्रम में एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बोला कि पैसा वापस लेने के लिए उन्हें कुछ राशि देनी होगी। बताया कि वह मोबाइल पर नीतू राम सिंकू टाइप करो और राशि डालो। उनसे करीब 57 हजार रुपए का भुगतान कराया। लेकिन, महिला को राशि नहीं मिली। इसके बाद महिला को ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.