सहरसा, अप्रैल 11 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कुसमी गांव में बांस का वकाया पैसा मांगने पर एक युवक ने हथियार लहराते हुए बांस मालिक के पुत्र के साथ गाली गलौज करते धक्का मुक्की की। इस घटना को लेकर पीड़ित ने गांव के ही युवक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है। घटना के संबंध में पीड़ित कुसमी गांव निवासी मो मुस्तफा के पुत्र मो तसीर ने अपने आवेदन में कहा है कि गांव के ही कोकन साह के पुत्र प्रमोद साह बीते छह दिन पूर्व मेरे पिता से बात कर मेरे बिट से बांस काटा था। मेरे पिता बीमार हैं। जिनका इलाज सहरसा में चल रहा है। पिता के कहने पर प्रमोद साह से बांस का वकाया पैसा मांगा तो टाल मटोल कर रहा था। वहीं बुधवार को बहियार से घर आने के क्रम में उसके घर के पास पहुंचा तो उसने पैसा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.