नई दिल्ली, जनवरी 16 -- आजकल पैर और हाथ में काला धागा बांधने का चलन काफी आम हो गया है। आपने भी अपने आसपास कई लोगों को पैर में काला धागा बांधे हुए देखा होगा या फिर आपके घर में ही कोई ऐसा करता होगा। ज्यादातर लोग इसे बुरी नजर से बचाव से जोड़कर देखते हैं, वहीं कुछ लोग इसे फैशन या शौक के तौर पर पहन लेते हैं। बहुत कम लोगों को ही इसे पहनने के सही नियम और तरीकों की जानकारी होती है। बता दें कि सनातन धर्म में काला धागा पहनने से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि पैर में काला धागा पहनना शुभ होता है या अशुभ।पैर में काला धागा पहनें या नहीं? ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार पैर में काला धागा पहनना सही नहीं माना जाता, हालांकि इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आज के समय में ज्यादातर लोग इसे पहनते हैं जबकि इससे बच...