बलिया, फरवरी 4 -- बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें अपराधियों को प्रभावी सजा दिलाने के लिए सभी पैरोकारों, कोर्ट मुहर्रिर, मानिटरिंग सेल तथा सम्मन सेल के जवानों को निर्देश दिया। टॉप-टेन अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएम डैश बोर्ड और जघन्य अपराधों के विषय में प्रभावी पैरवी व तामिला कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपीओ पीएन स्वामी, जेडी दिनेश कुमार त्रिपाठी, एपीओ वीरपाल सिंह, डीजीसी संजीव सिंह, एडीजीसी नरेश कुमार यादव, विजय शंकर पाण्डेय, विष्णुदत्त पाण्डेय, विमल कुमार राय, अजय कुमार तिवारी, देनवनारायण पांडेय, संदीप कुमार तिवारी, अशोक कुमार ओझा के साथ ही डीसीआरबी प्रभारी अशोक कुमार, रीड...