नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय संस्कृति में बड़ों को आदर देने के लिए आमतौर पर उनके चरण स्पर्श किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पैरों को छूने के लिए नीचे झुकना सिर्फ एक शिष्टाचार या परंपरा मात्र नहीं है,बल्कि यह श्रद्धा और विज्ञान के उस गहरे संबंध को बताता है, जिसे हमारे पूर्वजों ने सदियों पहले समझ लिया था। प्राचीन मान्यताओं से लेकर आधुनिक विज्ञान तक, पैरों को छूने की इस क्रिया को एक 'एनर्जी सर्किट' पूरा करने जैसा माना गया है। बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि सरल सी दिखने वाली यह मुद्रा व्यक्ति के शरीर के ऊर्जा चक्रों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सीधा प्रभाव डालती है। फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डॉ. सुभाष जांगिड़ कहते हैं कि आगे की ओर झुकने की इस मुद्रा, जिसे सामान्यतः झुककर प्रणाम करना या नमन कहा जाता है, सदियों से विभिन्न सांस्कृतिक,...