मेरठ, जुलाई 13 -- बेंगलुरु में खेली जा रही 7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन कर चार पदक जीते। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फातिमा खातून ने जैवलिन थ्रो और शॉट पुट में कांस्य पदक जीता, जबकि दीपिका ने अन्य श्रेणी में जैवलिन और शॉट पुट में रजत, कांस्य पदक हासिल किया। उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स के प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि महिला वर्ग में एफ-56 श्रेणी में डिस्कस थ्रो में फातिमा खातून ने 18.64 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में उन्होंने 16.4 मीटर दूरी तय कर अपना दूसरा कांस्य पदक हासिल किया। दीपिका ने एफ-33 श्रेणी में शॉट पुट में 4.5 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक जीता, जबकि जैवलिन थ्रो में दीपिका ने 9.96 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक अपने नाम किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.