अलीगढ़, नवम्बर 6 -- हरदुआगंज (अलीगढ़) वरिष्ठ संवाददाता। 1 यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा गुरुवार को तालानगरी स्थित मैदान में 10 दिवसीय पैरासेलिंग एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर और मथुरा के 600 से अधिक कैडेट्स ने जोश और जज्बा दिखाया। ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता कमांडर, ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ के मार्गदर्शन में 1 यूपी इंजीनियर कंपनी द्वारा अलीगढ़ में 10 दिवसीय जीप पैरासेलिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ 3 यूपी (जी) बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ललित कुमार द्वारा किया गया। कैंप में 600 एनसीसी कैडेट्स बालक और बालिकाओं ने मथुरा, फ़तेहगढ़, खुर्जा, अलीगढ़ आदि क्षेत्रों से पैरासेलिंग एडवेंचर में प्रतिभाग किया। गुरुवार को अलीगढ़ और हाथरस से आए 60 कैडेट्स ने इस गतिविधि में भाग लिया। कैडेट्स की सुरक्षा और संरक्षा प...