बागेश्वर, अगस्त 13 -- कपकोट-पोथिंग मार्ग पर इन दिनों पैराफिट निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। मौके पर जाकर निर्माण सामग्री का वीडियो बनाकर अधिकारियों को डाला। कहा कि यदि जल्द इसे तोड़कर नए पैराफिट नहीं बनाए गए तो वह ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। मालूम हो कि पोथिंग मार्ग 15 दिन से भूस्खलन के कारण बंद है। इसी दौरान सड़क के माउझिला के पास पीएमजीएसवाई पैराफिट का निर्माण कर रहा है। इन दिनों कार्य तेजी हो रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि दोनों मिलकर रेते की जगह मिट्टी मिलाकर पैराफिट भरने का काम कर रहे हैं। ये पैराफिट लोगों की जान को खतरे में डाल सकते हैं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों को डाला है। हरि जोशी, कमल कुंवर, भगत सिंह, धाम सिंह, मदन सिं...