अयोध्या, मार्च 18 -- भदरसा, संवाददाता । पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के मैनुउद्दीनपुर गांव में राजस्व विभाग के निशानदेही के बाद बने पिलर को उखाड़ने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मैनुद्दीनपुर गांव के रहने वाले नवीन कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह ने बताया कि 15 माह पहले राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश किया था। उसी गांव के रहने वाले गया प्रसाद ने अपने चार भाईयों के साथ मौके पर पहुंचकर पिलर उखाड़ दिया। पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में गया प्रसाद, शिवप्रसाद, सत्य प्रकाश ,कृष्ण कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.