आजमगढ़, जनवरी 21 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मकरहा गांव में सोमवार दोपहर सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान दबंगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मकरहा गांव स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण का मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय द्वारा ग्रामसभा के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। इसके बाद प्रधान ने सरकारी भूमि पर आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर योजना के तहत सरकारी अस्पताल बनवाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव पास होने के बाद प्रधान ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर सोमवार की दोपहर मकरहा गांव में पैमाइश के लिए राजस्व टीम मौके पर ...