सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र के गांव डूभर किशनपुर में राजस्व टीम के साथ पैमाइश कर रहे लेखपाल की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें हायर सेंटर में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लेखपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। क्षेत्र के गांव मियानगी निवासी लेखपाल देवकांत सहगल (36) शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव डूभर किशनपुर में राजस्व टीम के साथ पैमाइश कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और वह चक्कर आने से गिर गए। साथी लेखपाल लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डाक्टर के पास गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए देवकांत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे उपचार के दौरान लेखपाल देवकांत सहगल की मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर एसडीएम सुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.