गभाना (अलीगढ़), अक्टूबर 26 -- यूूपी में अलीगढ़ में पैमाइश का खेल उजागर हुआ है। यहां की तहसील गभाना में एक किसान की जमीन का पहले गलत पैमाइश किया गया। फिर उसे सही करने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत ली गई। इसके बाद भी और 50 हजार मांगा जा रहा था। रिश्वत बरौली के हल्का लेखपाल भानुप्रताप मांग रहा था। किसान ने उसका वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो ऑडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बरौली निवासी किसान मनोज सिंह ने हाल ही में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रशासन पंकज कुमार से शिकायत की थी कि हल्का लेखपाल भानुप्रताप ने उनकी निजी कृषि भूमि की पैमाइश जानबूझकर ग़लत कर दी है। किसान ने आरोप लगाया कि उनकी क़रीब चार सौ वर्ग गज ज़मीन को बगल में स्थित पुलिस चौकी की भूमि में मिला दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.