अयोध्या, सितम्बर 11 -- बीकापुर, संवाददाता। पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर गाली गलौज धमकी देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। बुधवार को नगर पंचायत के वार्ड आठ रामपुर पैरई में रास्ते के पुराने विवाद की पैमाइश करने गए नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला, राजस्व लेखपाल भीम सिंह से ग्रामीणों की झड़प हो गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैमाइश के दौरान राजस्व लेखपाल तथा ग्रामीण महिलाओं के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी। लंबे समय से गांव के रास्ते में पड़ने वाले खड्ड का विवाद चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने महिलाओं सहित तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। लेखपाल भीम सिंह ने बताया कि पुराने रास्ते के विवाद को लेकरमौका मोना देखने नायब तहसीलदार के साथ गए थे। इतने में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.