प्रयागराज, फरवरी 7 -- जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों के लिए एक फरवरी से लागू हुआ आधार सत्यापन का नियम अब गले की फांस बनता जा रहा है। उप-निबंधक कार्यालयों के चक्कर काट रहे लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लग रही है, जब आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर की छोटी सी भी गलती होने पर उन्हें काउंटर से बैरंग वापस लौटा दिया जा रहा है। इस व्यवस्था से परेशान लोग विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि नियमों में ढिलाई मुमकिन नहीं है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर आधार अपडेट नहीं है, तो लोग कार्यालय आने की जहमत न उठाएं और पहले अपनी गलतियां सुधारें। पैन कार्ड छुपाया तो होगी जेल और भारी जुर्माना आधार के अलावा आयकर से जुड़ी जानकारियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। विभाग को ऐसी सूचनाएं मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.