अलीगढ़, अप्रैल 2 -- पैन कार्ड पर बड़े लेन देन को लेकर आयकर विभाग ने सौ से अधिक नोटिस जारी किए हैं। 31 मार्च को क्लोजिंग वाले दिन दोनों खंडों से नोटिस जारी किए गए हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब तक पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कारोबार करने का नेटवर्क फैला पड़ा है। इस मामले में पुलिस भी अभी किसी तह तक नहीं पहुंची है। गरीब मजदूर मामले में फंसे हैं, लेकिन अभी तक मुकदमा भी कायम नहीं हुआ है। आयकर विभाग की ओर से वैसे तो सैकड़ों नोटिस जारी किए हैं। लेकिन अभी तक तीन लोगों को 52 करोड़ से अधिक का नोटिस मिल चुका है। एक जूस विक्रेता, दूसरा ताला कारीगर व तीसरा सफाई कर्मचारी है। इनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर गिरोह चलाने वालों ने फायदा उठाया है। नोटिस के बाद अब पीड़ित आयकर व पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। जूस विक्रेता मो. रईस की तहरीर पर मुकदमा हो गया, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.