फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- दाऊदयाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में बुधवार को अचानक 7 छात्राओं की हालत बिगड़ गई। कक्षा पांच की छात्राओं की हालत देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत में सुधार होने पर घर चली गईं। दाऊदयाल स्कूल की कक्षा पांच की सात छात्राओं की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें घबराहट, सिर दर्द चक्कर की शिकायत हो गई। छात्राओं की हालत देख अध्यापिकाएं घबरा गईं। उन्होंने प्रधानाचार्य को बच्चों की तबीयत के बारे में बताया। पता चलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने संबंधित छात्राओं के परिजनों को जानकारी दी। बाद में बीमार बच्चों को स्कूल बस से उपचार के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित 100 शैय्या अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया। छात्राओं के परिजन भी अस्प...