पिथौरागढ़, मार्च 21 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। मूनाकोट ब्लाक के धौलकांडा, ठुमरियाईजर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते तक बदहाल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पलायन को रोकने के लिए छोटे-छोटे तोकों को जोडने की मांग उठाई। शुक्रवार को धौलकांडा,ठुमरियाईजर के ग्रामीणों ने सड़क की समस्या व पैदल रास्तों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में लगातार पलायन बढ़ता जा रहा है। जो गांव में रहना चाहते हैं उनको सड़क, पानी, स्वास्थ सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पाण्डेय ने कहा कि गांव के विभिन्न तोकों सड़क से जोड़ने के लिए सात माह पहले भी डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया था पर कोई अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.