शाहजहांपुर, मार्च 9 -- तिलहर,संवाददाता। खाटू श्याम भक्तों ने धूमधाम के साथ निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा शाहजहांपुर के खाटू श्याम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भक्ति भगवान का गुणगान करते हुए पैदल चल रहे थे। बंसी वाले मंदिर पर रविवार को श्याम लाडला परिवार के नेतृत्व में तमाम भक्त एकत्र हुए। भगवान का गुणगान करते हुए भक्तों ने मंदिर से निशान यात्रा निकाली जो नगर के कई मार्गो से होती हुई खाटू श्याम मंदिर बारह पत्थर मोहल्ले में पहुंची। यहां भक्तों ने खाटू श्याम का पूजन किया। उसके बाद भक्त निशान यात्रा को पैदल लेकर शाहजहांपुर श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए। निशान यात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हाथों में बाबा का झंडा लेकर गुणगान करते हुए चल रहे थे। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अंकुर गुप्ता, शिवम सक्सेना, रचित गुप्ता, हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.