मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर के निकट दावत खाकर लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कुरावली से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम धरैंदा निवासी 21 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र रविवार की शाम पड़ोस के ही गांव में दावत खाने गया था। रात आठ बजे के लगभग वह पैदल घर वापस लौट रहा था। तभी ग्राम विशुनपर के समीप अज्ञात बाइक सवार ने उसके टक्कर मार दी। जिससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे कुरावली सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.