एटा, अप्रैल 14 -- एटा/जैथरा। पैदल जा रहे दो किशोरों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से एक किशोर की मौत हो गई साथी किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेफर कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना जैथरा के गांव खेतूपुरा निवासी रजत (15) पुत्र धर्मेन्द्र वर्तमान में नेहरू नगर में रहते थे। रविवार सुबह साथी दिव्यांशु के साथ पैदल-पैदल किसी काम से जा रहे थे। कस्बा जैथरा में ही रोडवेज बस ने रौंद दिया। टक्कर लगने से रजत की मौके पर ही मौत हो गई वही दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से रेफर कर दिया गया है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...