लखीमपुरखीरी, अगस्त 1 -- भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर गुलरिया गांव निवासी सुहेल अंसारी राहुल गांधी से मिलने पैदल निकल पड़े। सुहेल की यह ऐतिहासिक पदयात्रा शुक्रवार को गोला नगर पहुंची, जहां सदर चौराहे स्थित इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके संकल्प को सलाम करते हुए आगे की यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रवि वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद, जिला महासचिव सुभाष वर्मा, नारायण लाल वर्मा, विवेक शर्मा, अफजल शाह, शरिक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.