रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसी द्वार के सामने एक बाइक सवार कांवड़िये ने पैदल जा रहे कांवड़िये को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल कांवड़िया सड़क पर गिर पड़ा और उसकी कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद मौके पर अन्य कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। गुस्साये अन्य कांवड़ियों ने बाइक फूंक दी और सड़क जाम कर दी। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियो को शांत कराकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी राहुल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहा था। तभी उत्तर प्रदेश के ही दो बाइक सवार कांवड़ियों ने उसे टक्कर मार दी। इससे राहुल के हाथ में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद भीड़ जुटती देख बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल साथी की स्थिति देखकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.