महाराजगंज, जुलाई 5 -- महराजगंज, हिटी। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार, पेट दर्द व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। दवा लेने के बाद भी बुखार से राहत नही मिलने पर डॉक्टरों ने 250 मरीजों को पैथॉलोजी जांच की सलाह दी थी। दो बजे 150 मरीजों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया गया था। अन्य मरीज रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। मरीजों से सभी वार्ड फुल हो गए। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे ओपीडी में पहुंचे 1198 मरीजों में 601 बुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.