रुद्रपुर, जनवरी 19 -- सितारगंज, संवाददाता। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में दोनों भाइयों के बीच पैतृक भूमि के सही बंटवारे को लेकर सहमति बन गई। रविवार को सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को सूचना मिली कि ग्राम बिजटी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उसने परिजनों पर जान से मारने के प्रयास और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय बलविंदर सिंह को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन, सीडीआर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से नानकमत्ता क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाली में पूछताछ के दौरा...