गंगापार, अप्रैल 2 -- तहसीलदार कोरांव ने राजस्व निरीक्षक महुली और लेखपाल पैतिहा सहित चकबन्दी लेखपाल को अतिक्रमण की गई चकरोड और परिक्रमा मार्ग खाली कराने के निर्देश दिए हैं। गांव के वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र नाथ मिश्र ने तहसीलदार कोरांव से पिछले दिनों गांव के चक मार्ग संख्या 472 तथा परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की थी। जिस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक महुली, राजस्व लेखपाल सहित चक बन्दी लेखपाल पैतिहा की संयुक्त टीम बनाकर सीमांकन का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.