चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। झारखंड के पैडमैन सह सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बुधवार को टोंटो प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बामेबासा में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किशोरियों को चित्र,पोस्टर व कहानियों के माध्यम से बताया कि अपने शरीर के बारे में हमें जानकारी रखना जरुरी है। उन्होंने जानकारी दी कि हमें शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।ऐसा नहीं करने से कई गंभीर बीमारियों से सामना करना पड़ सकता है। तरुण कुमार ने बालिकाओं को माहवारी के दौरान विशेष साफ सफाई की जरूरत है।इस दौरान होने वाली पीड़ा और खून की कमी से बचने के लिए उचित पोषण पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को सुझाव दिया कि अधिक से अधिक हरी सब्जियां खाना और विद्यालयों में वितरित किए जा रहे आयरन गोली का सेवन अव...