भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता यूं तो पैट नामांकन को लेकर अनियमितता का आरोप पहले से ही लगता आ रहा है। लेकिन एससी कैंडिडेट प्रेम कुमार दास ने एक बार फिर से पैट नामांकन को लेकर अनियमितता का आरोप लगाया और कुलपति प्रो. जवाहर लाल से शिकायत की तो कुलपति ने आरोपों की जांच करने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी का अध्यक्ष विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. बिजेंद्र कुमार को बनाया गया है। बतौर सदस्य इस जांच कमेटी में सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह, पीजी अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरती सिन्हा को रखा गया है। जांच कमेटी को दो दिन के अंदर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.