सिडनी, नवम्बर 6 -- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने की राह पर हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मैचों के बीच कम अंतराल को देखते हुए वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी अंतिम चारों मैच में नहीं खेल पाएंगे। कमिंस पीठ की चोट के कारण 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह पहले टेस्ट तक पूरी ताकत से गेंदबाजी करने लगेंगे। दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा और उससे पहले ही उनकी वापसी पर फैसला होगा। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल से काबिल हैं ये 3 ओपनर्स, कब मिलेगा मौका; आंकड़े कर देंगे हैरान कमिंस ने गुरुवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ''यही हमारा लक्ष्य है और हम दूसरे टेस्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.