नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया है कि अगले महीने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। इस तेज़ गेंदबाज़ ने सोमवार को मीडिया से कहा, ''मैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता लेकिन मैं कहूंगा कि इसकी संभावना कम से कम है। मेरे पास अभी भी थोड़ा समय है।'' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पीठ की चोट के कारण तीन महीने के लिए बाहर हो गया है और अटकलें लगाई जा रही है कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अलावा अन्य मैचों से भी खेलना संदिग्ध है। कमिंस ने कहा कि उन्होंने शारीरिक अभ्यास शुरू कर दिया है और वह सत्र दर सत्र अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम अगले सप्ताह गेंदबाजी की थोड़ी तैयारी करेंगे। मुझे शायद कुछ सप्ताह और लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.