फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद। देहरादून की महिलाओं को सुईं-धागे का हुनरमंदर बनाकर रीता शर्मा महिला सशक्तीकरण की दिशा में 14 वर्षों से काम कर रही हैं। वह कपड़ों की पैच वर्क कला से देश में अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा 200 से अधिक महिलाओं के घरों की आजीविका का साधन बनी हुई हैं। रीता शर्मा ने बताया कि वह कपड़ों के छोटे-छोटे टुकड़ों को सुईं-धागे की मदद से जोड़ती हैं। इसके अलावा चादरों पर बनने वाले डिजाइन का प्रयोग करके बहुत ही आकर्षक चादर, मेजपोश सहित कई चीजें तैयार करती हैं। चादरों को भगवान गणेश, कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं, मोर, हाथी के चित्र बनाती हैं, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं एवं जानवरों के चित्र के लिए बड़ी -बड़ी कंपनियों से संपर्क किया हुआ है। वह कंपनियों से निकलने वाली अपशिष्ट पदार्...