शाहजहांपुर, मार्च 8 -- जिला सहकारी बैंक के सभागार में शनिवार को पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी को बैठक हुई। बैठक में रामपुर से आए प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सभी सचिवों के साथ बैठक कर संगठन और पैक्स समितियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। सचिवों से कहा किसानों को उसने जुड़ी सरकार की योजनाएं के बारे पूरी जानकारी दे। जिससे किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा निवृत सचिवों को सम्मानित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, अखिल प्रताप सिंह सहित कई सचिव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.