रामगढ़, मई 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। कृषक मित्रों को सशक्त करने के लिए संख्या बल अति आवश्यक है। इसे लेकर सहकारिता विभाग ने पैक्स में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी पैक्स में 24 मई तक विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है। पूर्व जिला सहकारिता पदाधिकारी ने रामगढ़ के 143 और हजारीबाग के 257 पैक्स को निर्देश जारी किया है। इसके माध्यम से विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की बात कही गई है। विभाग के पदाधिकारियों का दावा है कि ज्यादा सदस्य होने से पैक्स में मनमानी रुकेगी। साथ ही नियमित मॉनेटरिंग हो पाएगा। इसलिए सदस्य बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। - पैक्स की सदस्यता के लिए जरुरी अर्हता पैक्स का सदस्य बनने के लिए एक मापदंड निर्धारित किया गया है। इसके तहत पुरुष अथवा महिला कोई भी सदस्यता शुल्क 10 रुपए और शेयरमनी...