सहरसा, जनवरी 8 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव उत्तरी पैक्स परिसर में बुधवार को बीसीओ द्वारा किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को पैक्स से जोड़ना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी और सहकारी योजनाओं की जानकारी देना था। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। बीसीओ संजीव कुमार ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए पैक्स की सदस्यता के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पैक्स से जुड़ें, ताकि सहकारी व्यवस्था का पूरा लाभ मिल सके। बीसीओ ने माइक्रो एटीएम के माध्यम से पैक्स सदस्यों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी। बैठक के दौरान प्राथमिक सब्जी उत्पादक...