मोतिहारी, दिसम्बर 1 -- मोतिहारी। पंचायतों में सस्ती दर पर दवा की बिक्री होगी। इसके लिए पैक्सों में जन औषधि केन्द्र खोलने की कवायद शुरू कर दी गयी है। सहकारिता विभाग के तहत पैक्सों में दवा की बिक्री के लिए जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करायी गयी है। जन औषधि केन्द्र के लिए पैक्स से मिले 13 आवेदन: जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए पैक्सों से अबतक 13 आवेदन मिले हैं। इसमें तुरकौलिया प्रखंड के सपही पैक्स, चकिया प्रखंड के कुड़िया पैक्स व बरमदिया पैक्स,पताही प्रखंड के बोकानेकला पैक्स, हरसिद्धि प्रखंड के जागापाकड़ पैक्स,कल्याणपुर प्रखंड के बड़हरवा महानंद पैक्स,मोतिहारी प्रखंड के पश्चिमी ढेकहां व उत्तरी ढेकहां पैक्स,मधुबन प्रखंड के गड़हिया पैक्स,कृष्णनगरा पैक्स,मधुबन दक्षिणी पैक्स,वाजितपुर पैक्स व बेलवा पैक्स शामिल है। तीन पैक्सों ...