बेगुसराय, मार्च 26 -- बखरी। निज संवाददाता बखरी पूर्वी पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इस बाबत निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ महेशचंद्र ने बताया कि पैक्स चुनाव के लिए पहले दिन दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें सुग्गा चकचनरपत निवासी बिरजू राय और अनिल कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया है। 9 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा।नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। 28 और 29 मार्च को संवीक्षा की जाएंगी। 2 अप्रैल को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। जिसके बाद शेष बचे अभ्यर्थी को उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। जिसके बाद 9 अप्रैल को सुबह के 7 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करते हुए उसी दिन रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.