मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विभिन्न प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) की मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए तिथियों की घोषणा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने घोषित कर दी है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) प्रशांत कुमार ने सोमवार को संबंधित प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया। डीसीओ ने निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराने के लिए कहा। डीसीओ ने बताया कि 23 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन चिह्नित स्थानों पर किया गया। 10 मार्च तक दावा, आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इसके लिए पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.