बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- पैक्स चुनाव: 8 पैक्सों में 60 फीसदी लोगों ने किया मतदान संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आज होगी मतों की गिनती फोटो: 25 नूरसराय 03: गोसांई बिगहा पैक्स गोदाम के बूथ पर मतदान केंद्र पर कतारबद्ध मतदाता। बिहारशरीफ/ नूरसराय, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिले के गिरियक की सतौआ, नूरसराय की बड़ारा, राजगीर के गोरौर, नाहुब, पथरौरा पैक्स, तो सरमेरा की सरमेरा पैक्स, हुसैना, ससौर व कार्यकारिणी के लिए मतदान शांति से संपन्न हो गया। सभी छह पैक्सों में औसत 60 फीसदी मतदान हुए। मतदान के बाद वोटों की गिनती शनिवार को संबंधित प्रखंड कार्यालयों में होगी। नूरसराय के बड़ारा पैक्स अध्यक्ष के लिए गोसाईं बिगहा पैक्स गोदाम में तीन बूथ बनाये गये थे। उमस भरी गर्मी में सुबह में इक्का-दुक्का, तो पौने आठ बजे के बाद बूथों पर वोटरों की भीड़ बढ़ गयी। प्रखंड ...