गया, फरवरी 24 -- पैक्स गोदाम निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की निकासी में अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सहकारिता बैंक के प्रबंधक सूर्य प्रकाश को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) दिलीप कुमार जोशी के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रपत्र 'क' गठित किया गया है। फतेहपुर प्रखंड की धरहराकला पंचायत में पैक्स गोदाम भवन निर्माण से जुड़ी मामला में यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि पैक्स गोदाम निर्माण के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मद से राशि जारी की गई थी, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि राशि निकासी और उपयोग में कई स्तरों पर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। राशि निकासी के कई महीनों बाद भवन का निर्माण शुरू कराया गया। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनिय...