मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- गायघाट। जमालपुर कोदयी पैक्स अध्यक्ष पर सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर करने व बिचौलियों से धान खरीदने का आरोप लगा है। प्रबंधकारिणी सदस्य सतीश राम, श्याम राय, अनीता देवी व कैलाश राय ने गुरुवार को तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा बीसीओ की मिलीभगत से प्रबंधन समिति की बैठक किए बिना ही फर्जी कागजात तैयार कर धान की खरीद की गई। बताया कि जिन किसानों के नाम पर धान की खरीदी दर्शायी गई है, उनके पास उतनी जमीन नहीं है। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...