जमुई, मार्च 20 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा प्रखंड में एक पैक्स अध्यक्ष द्वारा डीजे बजवाने एवं उसकी धुन पर की एक बार बाला को नचवाने के आरोप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला प्रखंड की छापा पंचायत के तेलियाडीह गांव का है। इस संबंध में तेलियाडीह के इंद्रदेव रविदास के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आवेदक के अनुसार बीते रविवार की रात पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र यादव द्वारा उसके दरवाजे पर डीजे लगवाकर रात के अंतिम पहर तक अश्लील फूहड़ गाने बजवाए गए। इतना ही नहीं,आरोप यह भी है कि उक्त फूहड़ गानों पर बंगाल से आई बार बाला डांसर को नचवाया गया। बताया कि उसके घर की महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए दरवाजे पर फूहड़ गीत व डांसर को नचवाने से मना भी किया था। महिलाओं ने कहा था कि इससे समाज का माहौल खराब होगा व शांति भी भंग होगी। आवेदक ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.