जहानाबाद, मार्च 27 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड में पांच पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 19 तथा सदस्य पद के लिए कुल 73 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए 14 पुरुष अभ्यर्थी एवं पांच महिला अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सभी पैक्स मिलाकर सदस्य पद के लिए कुल 73 अभ्यर्थी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसमें पुरुष अभ्यर्थी 54 तथा महिला अभ्यर्थी 19 है। उक्त आशय की जानकारी सदर प्रखंड बीडीओ कुमारी सुषमा ने दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वासिलपुर से 01, सकरी से चार पुरुष अभ्यर्थी एवं दो महिला अभ्यर्थी, फखरपुर से दो पुरुष अभ्यर्थी एवं एक महिला अभ्यर्थी, प्यारे चक से नामांकन के अंतिम दिन तक पांच पुरुष अभ्यर्थी ने अपना नामांकन किया। उन्होंने बताया कि सभी पैक्स मिलाकर सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.