सासाराम, फरवरी 7 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दारानगर देवी स्थान परिसर में पैक्स अध्यक्ष की मनमानी पर सरपंच रामप्रवेश पासवान की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। संचालन अयोध्या चौधरी ने किया। बैठक में किसानों ने सदस्यता बनाने में अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वहीं अधिक से अधिक पैक्स सदस्य बनाने तथा पैक्स अध्यक्ष को बदलने पर जोर दिया गया। कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा दो-चार बिचौलिये तैयार किये गये हैं। जिनके माध्यम से धान खरीदारी हो रही है। पांच किलो प्रति क्विंटल अधिक धान लिया जाता है। किसानों का पासबुक अपने पास रखते हैं। मौके पर पंकज कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, अरविंद पाठक, विनोद चौधरी, रामसुंदर महतो, सुरेंद चौधरी, सुरेंद्र सिंह, त्रिपुरारी चौधरी, शिवमुनी चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, विक्रमा चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी आदि थे।...