मेरठ, जनवरी 6 -- लालकुर्ती क्षेत्र स्थित पैंठ बाजार में महिलाओं का चोरी-छिपे वीडियो बनाते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को एक युवक पैंठ बाजार में महिलाओं की मोबाइल से वीडियो बना रहा था। यह देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर दुकानदारों और ग्राहकों ने आरोपी को पकड़ लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस पहुंची और युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की, जिसमें महिलाओं के वीडियो की पुष्टि हुई। लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जीशान निवासी ग्राम सिसोला थाना जानी के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.