नवादा, दिसम्बर 13 -- बिहार के नवादा जिले में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए पीड़ित मो. अतहर हुसैन की मौत हो गई है। 5 दिसंबर को उसके साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले पीड़ित अतहर आपबीती बताई जो दिल दहला देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतहर ने बताया कि 4-5 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पैट खोलकर प्राइवेट पार्ट चेक किया। फिर पेट्रोल डाल दिया। गर्म लोहे की रॉड से कई बार शरीर दागा। पिलास से उंगलियां तोड़ दीं। लाठी-डंडों से भी पीटा गया। अतहर से बताया कि कोई उसके सीने पर चढ़ गया। किसी ने पिलास से कान काटे। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 6 दिन बाद इलाज के...