आगरा, अप्रैल 6 -- यूपी के आगरा में ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक युवक ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर पैंट की जिप खोल दी और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने पर्यटन थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तीन अप्रैल को एक विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल देखने आई थी। दोपहरी करीब डेढ़ बजे के आसपास वह ताजमहल से आगरा किला की तरफ जाने लगी। पश्चिमी गेट की पार्किंग पर अपने साथियों का महिला इंतजार रही थी। वहीं पर करण राठौर पुत्र छोटेलाल राठौर निवासी तुलसी चबूतरा थाना ताजगंज खड़ा था। महिला को देखते ही करण ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने महिला को देखकर अपनी पैंट...